रक्षा विनिर्माण में देश की उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा एरो इंडिया : राजनाथ

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू, 2 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि एरो इंडिया रक्षा विनिर्माण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा।

एरो इंडिया के आधिकारिक लॉन्च से एक दिन पहले सिंह ने निवेश, नवाचार और रक्षा विनिर्माण के मामले में भारत के बढ़ते कदमों की ओर इशारा करते हुए कहा, दुनिया ने अब भारत को एक विश्वसनीय रक्षा निवेश गंतव्य के रूप में पहचानना शुरू कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी की चुनौतियों के साथ ही उत्तरी सीमाओं के साथ-साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करते हुए इस समय पर एरो इंडिया को व्यवस्थित करने का निर्णय आसान नहीं था।

राजनाथ सिंह ने चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों की तैनाती के बारे में कहा, मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि हमारे मजबूत रुख, तत्काल प्रतिक्रिया और सीमा पर सैनिकों की तैनाती ने तनाव की स्थिति को स्थिर कर दिया और हमने अपने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प दिखाया।

उन्होंने कहा कि एरो इंडिया भारत और वैश्विक उद्योग के नेताओं को केंद्रीय और राज्य प्रशासन के साथ जुड़ने और सहयोग करने के साथ ही अभूतपूर्व पहुंच, अंतदृष्टि और अवसर प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान 80 विदेशी कंपनियों सहित 540 से अधिक प्रदर्शक (एग्जिबिटर्स) अपने रक्षा विनिर्माण कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

एरो इंडिया 2021 दुनिया की सबसे शक्तिशाली रक्षा अर्थव्यवस्था में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करने, साझेदारी और निवेश के रूप में भारतीय रक्षा उद्योग के साथ भारी वैश्विक जुड़ाव बनाने में मदद करेगा।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022