रमजान के महीने में सलमान खान ने की नेक पहल

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। कोविड-19 के खिलाफ पूरे देश की लड़ाई के दौरान सलमान खान ने हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। महामारी के बीच, सलमान ने लोगों को घर पर रहने, सामाजिक दूरी का पालन करने और मदद करने की सलाह देने के साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग किया।

सलमान हर गुजरते दिन के साथ हर तरह से मदद की पेशकश कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने से लेकर 32,000 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने तक, सलमान लगातार परिस्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

हाल ही में सुपरस्टार ने अपने फार्महाउस के आसपास के गांवों के लिए भोजन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करते हुए, करीब 2500 परिवारों की मदद की।

सलमान हमेशा अपने देश के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान के करीबी लोग उनके परोपकारी पक्ष से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वहीं रमजान के पाक महीने के दौरान, सलमान ज्यादा से ज्यादा धर्मार्थ का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि यह महीना दान पुण्य करने का ही होता है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022