रणजी ट्रॉफी : एक बार फिर चला सरफराज का बल्ला, मुंबई मजबूत

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)| सरफराज खान ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक जमा मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

 मुंबई ने पहले दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 352 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक सरफराज 169 रन बनाकर नाबाद हैं।

सरफराज के अलावा आकíषत गोमेल ने 122 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज गोमेल को हालांकि अपने साथ हार्दिक तामोर का ज्यादा लंबा साथ नहीं मिला। तामोर 16 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने 43 रनों का योगदान दिया और गोमेल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 68 तक पहुंचाया। सिद्देश लाड सिर्फ चार रन बना सके। यहां से फिर गोमेल और सरफराज ने टीम को मजबूती देते हुए 275 रनों की साझेदारी की।

गोमेल की पारी का अंत शुभम शर्मा ने 347 के कुल स्कोर पर किया। उन्होंने 240 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का मारा। उनके जाने के कुछ ही देर बाद दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

सरफराज ने अभी तक अपनी पारी में 204 गेंदों का सामना किया है और 22 चौकों तथा तीन छक्कों की मदद से 169 रन बनाए हैं।

मध्य प्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने तीन विकेट अपने नाम किए। शुभम को एक विकेट मिला।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022