रणवीर, दीपिका बने मिकी और मिनी माउस

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट डालकर अपने भीतर छिपे मिकी और मिनी माउस को दर्शाया है, उनकी ये पोस्ट प्रशंसकों को चकित कर रही है।

रणवीर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी पत्नी और खुद का एक विचित्र कैरिकेचर साझा किया है। इस कार्टून स्केच में रणवीर को एक फूले हुए मिकी माउस के रूप में, जबकि दीपिका को एक स्लिम और ट्रिम मिनी माउस के रूप में दिखाया गया है, मिनीे बनी दीपिका के हाथ में स्पैटुला और नमक का शेकर भी है।

अपनी पत्नी दीपिका के खाना बनाने की स्किल्स की तारीफ करते हुए ‘मिकी’ रणवीर लिखते हैं, “दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है एट द रेट दीपिका पादुकोण”।

रणवीर और दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर खुद की मजेदार तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं जो प्रशंसकों को उनके जीवन की झलक दिखाते हैं।

काम को लेकर बात करें तो दीपिका कबीर खान की क्रिकेट ड्रामा ’83’ में रणवीर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

इसके अलावा दीपिका ने शगुन बत्रा की अगली फिल्म भी शुरू की, जिसमें वह अनन्या पांडे के साथ सह-कलाकार हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022