रणवीर सिंह पर भड़के सुशांत के फैंस, रणवीर इज जोकर कर रहा ट्रेंड

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक एक टेलीविजन विज्ञापन से असंतुष्ट हैं, जिसमें रणवीर सिंह सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे सुशांत के फैंस ने शनिवार को रणवीर सिंह इज जोकर को ट्रेंड कराना शुरू कर दिया है।

सुशांत के प्रशंसकों को लगता है कि रणवीर दिवंगत अभिनेता की मृत्यु के लंबे समय बाद उनकी कॉमर्शियल के जरिए पब्लिसिटी पाने के फिराक में हैं।

रणवीर सिंह पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हैशटैग रणवीर सिंह इज जोकर। यह जोकर और उसके गिरोह ने हमारे प्रिय सुशांत से फिल्में छीनने की योजना को कभी नहीं भुलाया जाएगा। हम आपको और बॉलीवुड को आश्वस्त कराएंगे कि हम आपको पहले से कहीं अधिक खराब महसूस कराते रहेंगे। आप चाहकर भी उनके मुस्कान को नहीं भूला सकते।

रणवीर सिंह ने टेलीविजन विज्ञापन में बिंगो खाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एड में रणवीर ने मार्स, फैंटम, एलियन जैसे शब्द का इस्तेमाल किया हैं। सुशांत को स्पेस और साइंस में काफी दिलचस्पी थी। इस विज्ञापन को दिवंगत अभिनेता के फैंस उनसे जोड़ कर देख रहे हैं और रणवीर सिंह पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

–आईएएनएस

एवाईवी/आरएचए

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022