रोहित की सफलता का श्रेय धोनी को जाता है : गंभीर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में रोहित शर्मा की सफलता का श्रेय पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया जाना चाहिए।

रोहित ने जब 2007 में पदार्पण किया था तो उस समय वह मध्यक्रम में कमजोर थे और उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव था। धोनी ने इसके बाद रोहित को 2013 में बतौर ओपनर भेजना शुरू कर दिया था।

गंभीर ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ” रोहित शर्मा आज जहां हैं, उसका कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं। आप चयन समिति और टीम प्रबंधन के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको अपने कप्तान से समर्थन नहीं मिलता तो यह सब बेकार है। सब कुछ कप्तान के हाथों में है।”

उन्होंने कहा, “धोनी ने जिस तरह से रोहित का साथ दिया था, मुझे नहीं लगता कि किसी खिलाड़ी को इस तरह का समर्थन दिया गया होगा।”

इससे पहले गंभीर ने रोहित को सीमित ओवर क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया था।

– – आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022