रूस में 24 घंटे में कोरोनावायरस के 7,933 मामले

Follow न्यूज्ड On  

मॉस्को, 1 मई (आईएएनएस)। रूस में 24 घंटों को दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 7,933 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जो एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 114,431 पहुंच गई है। यह जानकारी कोरोनावायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शुक्रवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या 96 से बढ़कर 1,169 हो गई है, जबकि 13,220 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले 24 घंटों में इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1,601 है।

देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को ने पिछले 24 घंटों में 3,561 नए मामलों की पुष्टि की, जिससे यहां मामलों की कुल संख्या 57,300 हो गई।

मंगलवार को, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रीय पेड-लिव और आइसोलेशन के उपायों को 11 मई तक बढ़ाया और सरकार को 12 मई से प्रतिबंधों को सही तरह से लगाने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।

राष्ट्रीय कल्याण एजेंसी रोसपोट्रेब्नादजोर के प्रमुख अन्ना पोपोवा ने शुक्रवार को तास समाचार एजेंसी को बताया, “कोरोनावायरस के प्रसार के कारण रूस में शुरू किए गए प्रतिबंधों में ढील के रूप में सुबह की दौड़ के लिए अनुमति दी गई है। स्ट्रीट पर शारीरिक शिक्षा और खेल की अनुमति होगी। लोग बाहर थोड़ा बहुत निकल सकते हैं, लेकिन, सभी को एहतियात के तौर पर सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। समूह में निकले हुए लोगों को सोशल डिसटेंसिंग का खास ख्याल रखना होगा।”

गुरुवार को प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्तीन को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया, अभी वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022