रूस ने यूक्रेन के जहाजों को जब्त किया, मार्शल लॉ की तैयारी

Follow न्यूज्ड On  

कीव, 26 नवंबर (आईएएनएस)| रूस ने क्रीमिया प्रायद्वीप में यूक्रेन के तीन नौसैनिक जहाजों को कब्जे में ले लिया है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इस बीच सोमवार तड़के यूक्रेन ने कहा कि वह देश में मार्शल लॉ लागू करेगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेकों ने ट्वीट कर कहा कि रविवार को रूसी तटरक्षक बलों की कार्रवाई के बाद वह मार्शल लॉ लागू करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश करेंगे।

पोरोशेंको ने कहा कि राष्ट्रपति और सशस्त्र सेनाओं के कमांडर इन चीफ होने की वजह से और संविधान के अनुरूप उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस काउंसिल (एनएसडीसी) की सैन्य समिति के प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश की संसद जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देगी।

उन्होंने कहा कि आपातकाल में सेना की लामबंदी शामिल नहीं है लेकिन इसके लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि मार्शल लॉ लगने का मतलब यह नहीं है कि नागरिकों के अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगेगा।

गौरतलब है कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब रूस ने यूक्रेन के नौसैनिक पोतों के उसकी जलसीमा में प्रवेश करने का दोषी ठहराया।

रूस ने इसके बाद कर्च स्ट्रेट में पुल के नीचे अपना एक टैंकर खड़ा कर दिया। कर्च स्ट्रेट ही आजावो सागर तक पहुंचने बनाने का एकमात्र रास्ता है, जिसकी जल सीमाएं दोनों देशों में बंटी हुई हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने इस संबंध में एक आपात बैठक बुलाई है।

यूक्रेन का कहना है कि रूस ने उनके जहाजों को रोकने की कोशिश की।

This post was last modified on February 17, 2019 4:07 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022