रूस ने यूरोपीय संघ के और अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

Follow न्यूज्ड On  

मॉस्को, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य राज्यों और संस्थानों के प्रतिनिधियों की उस सूची को बढ़ाने का फैसला किया है, जिन्हें रूस में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ये कदम रूस-विरोधी प्रतिबंध लगाने के चलते उठाया जा रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इनमें वे लोग शामिल हैं जो यूरोपीय संघ के अंदर रूस-विरोधी प्रतिबंधों की पहल को बढ़ावा दे रहे हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि मंत्रालय ने कहा कि उसने जर्मन, फ्रांसीसी और स्वीडिश राजनयिक मिशनों के प्रमुखों को रूस में उनके प्रवेश को प्रतिबंधित करने की सूचना भेज दी है। साथ ही मॉस्को में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल को भी सूचित कर दिया है।

इससे पहले अक्टूबर में रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी के हत्या के प्रयास में शामिल 6 रूसी अधिकारियों और एक रूसी इकाई के खिलाफ यूरोपीय परिषद ने प्रतिबंध लगाए थे।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बिल्कुल अस्वीकार्य है कि यूरोपीय संघ ने अपने प्रमुख सदस्य राज्यों के इशारे पर इन नाजायज प्रतिबंधात्मक उपायों का उपयोग किया। साथ ही कहा कि सदस्य देश इस मामले में रूसी अधिकारियों के खिलाफ सबूत देने में भी विफल रहे हैं।

बयान में कहा गया है, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि पश्चिमी देशों द्वारा की गई अमित्रता पूर्ण कार्रवाई की अनिवार्य तौर पर पर्याप्त प्रतिक्रिया दी जाएगी।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022