MP: सागर में ट्रेनी विमान क्रैश, ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत

Follow न्यूज्ड On  

सागर | मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार रात घना कोहरा होने के कारण एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनागस्त हो गया। इस हादसे में प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) और प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई है। यह चाइम्स एविएशन एकेडमी का प्रशिक्षु विमान बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर चाइम्स एविएशन एकेडमी द्वारा पायलट को प्रशिक्षण दिया जाता है। शुक्रवार की रात को प्रशिक्षण के दौरान नाइट लाइंग के समय एक ट्रेनी विमान हवाई पट्टी के करीब के एक खेत में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर अशोक मकवाना और ट्रेनी पीयूष चंदेल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल सागर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने संवाददाताओं से दोनों की मौत की पुष्टि की है। बताया गया है कि, दोनों मृतक मूल रूप से मुम्बई के हैं।

हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कुछ साल पहले एक ऐसा ही ट्रेनी विमान जबलपुर के बरगी डैम में गिर गया था। उसमें भी एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई थी।

This post was last modified on January 4, 2020 12:15 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022