साक्षी और अजितेश की शादी को न्यायालय ने ठहराया वैध, सुरक्षा के निर्देश

Follow न्यूज्ड On  

प्रयागराज,15 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बरेली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार सुबह इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे, जहां उच्च न्यायालय ने तमाम कागजातों की जांच करने के बाद दोनों की शादी को वैध ठहराया। न्यायालय परिसर में वकील की वेशभूषा में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट भी की।

उच्च न्यायालय ने सरकार को इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस को भी जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आदेश दिया है।

मामले की सुनवाई जस्टिस सिद्घार्थ वर्मा के न्यायालय में हुई। अदालत ने सुरक्षा की मांग को लेकर अदालत पहुंचे साक्षी और अजितेश की शादी का प्रमाणपत्र देखा। इसके साथ ही अदालत ने दोनों की उम्र की जांच के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्रों की भी जांच की। सभी कागजातों से संतुष्ट होकर अदालत ने शादी को वैध बताया। अदालत ने कहा कि दोनों बालिग हैं इसलिए ये पति-पत्नी की तरह रह सकते हैं।

अजितेश के वकील एस.ए. नसीम ने बताया कि उच्च न्यायालय के परिसर में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट की जिसकी पुष्टि भी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सिर्फ अजितेश की पिटाई हुई थी। यह पता नहीं चला है कि पिटाई करने वाले लोग कौन हैं, लेकिन इससे यह सिद्घ होता है कि दोनों की जान को खतरा है और इसलिए वह सुरक्षा मांग रहे हैं।

अजितेश की पिटाई के मामले में अदालत ने पुलिस अधिकारियों को तलब किया और सुरक्षा देने को कहा। इसके साथ ही अजितेश को कोर्ट नंबर दो में बैठाया गया।

अदालत ने कहा कि साक्षी-अजितेश को सुरक्षा दी जाए। सुनवाई पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों सुरक्षित स्थान पर भेजे गए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022