साल 2019 में मारे गए 56 पत्रकार : संयुक्त राष्ट्र

Follow न्यूज्ड On  

 संयुक्त राष्ट्र, 21 जनवरी (आईएएनएस)| बीते साल 2019 में 56 पत्रकारों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है, वहीं इनमें से अधिकांश की मौत संघर्ष क्षेत्र के बाहर हुई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने दी है।

  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक द्वारा सोमवार को यूनेस्को के आंकड़ों के बारे में बताए जाने के दौरान उनके बयान का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जानकारी दी कि साल 2018 के मुकाबले इन संख्याओं में आधी गिरावट आई है, हालांकि अपराधियों ने अपनी सजा की माफी का पूरा आनंद लिया है।

यह आंकड़े सोमवार को ‘यूनेस्को ऑब्जर्वेटरी ऑफ किल्ड जर्नलिस्ट’ में प्रकाशित किया गया था।

2010 से 2019 के दशक में यूनेस्को ने अब तक कुल 894 पत्रकारों के मारे जाने की संख्या दर्ज की है, इसका सालाना औसतन प्रतिवर्ष 90 प्रतिशत है। साल 2018 में मारे गए पत्रकारों की संख्या 99 थी।

दुनिया के जिन क्षेत्रों में पत्रकारों की हत्या की गई, उसमें लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्रों में 22 हत्याएं दर्ज हैं, जो कि सबसे अधिक संख्या है, वहीं एशिया-प्रशांत क्षेत्रों में 15, और अरब राज्यों में यह संख्या 10 है।

यूनेस्को ने कहा, “आंकड़े बताते हैं कि न सिर्फ हिंसक संघर्ष को कवर करने पर पत्रकारों को सबसे अधिक खतरा होता है, बल्कि स्थानीय राजनीति, भ्रष्टाचार और अपराध पर रिपोर्टिग करते समय भी उन्हें निशाना बनाया जाता है, यहां तक की उनके अपने गृहनगर में भी उन्हें खतरा रहता है।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022