चंडीगढ़। स्वतंत्रता सेनानी रह चुकी अपनी सास को पीटने के दौरान कैमरे में कैद हुई एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को की।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने एक वीडियो भी टैग किया है, जिसमें आंगन में खाट पर लेटी काफी बुजुर्ग महिला के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचार को साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह बुजुर्ग महिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इंडियन नेशनस आर्मी (आईएनए) की सदस्य रह चुकी हैं।
खट्टर ने लिखा है, “यह निंदनीय और अक्षम्य है। सभ्य समाज में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।”
इस मामले में मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया तब सामने आई जब महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल उपखंड के निवाज नगर गांव से एक वीडियो क्लिप पीड़िता के पड़ोसियों द्वारा वायरल किया गया।
ऋषि बागरी ने दावा किया कि उक्त वृद्ध महिला को करीब 30 हजार सरकारी पेंशन मिलता है और वीडियो पोस्ट करने के साथ ही उसने खट्टर को भी इसमें टैग किया।
वहीं, एक अन्य ट्वीट में बागरी ने बताया कि उसकी किशोरी ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था।
This post was last modified on June 8, 2019 5:21 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…