कोलकाता, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| सात बार के पूर्व राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियन अरुण कुमार शॉ का लंबी बिमारी के बाद यहां गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। बंगाल एमेच्योर तैराकी संघ ने एक बयान जारी कर शॉ के निधन की पुष्टि की है।
शॉ 1967 में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले राज्य के पहले तैराकी थे। उन्होंने 1958 में बंगाल टीम के लिए पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीता था। इसके बाद वह दक्षिण-पूर्व रेलवे से जुड़ गए थे।
उन्होंने इसके अलावा 1959, 1962, 1964, 1965-67 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब जीतकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वह कई वर्षो तक राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे थे।
बंगाल एमेच्योर तैराकी संघ और भारतीय तैराकी महासंघ ने शॉ के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…