महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही सतारा लोकसभा सीट पर होगा उपचुनाव

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। प्रदेश में इसी दिन विधानसभा चुनाव होने हैं। सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद उदयनराजे भोंसले इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस वजह से यहाँ उपचुनाव कराए जाएंगे।

बता दें, चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। इसके अलावा 18 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों में 15 सीटें कर्नाटक और 11सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। इन सभी सीटों के लिए मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया था कि कर्नाटक में जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें वे सीटें भी शामिल हैं जहां के विधायकों को हाल में अयोग्य करार दिया गया है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में अधिकतर वे हैं जहां के विधायकों ने लोकसभा चुनाव जीतने के कारण इस्तीफा दिया है। समस्तीपुर सीट लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और सांसद राम चंद्र पासवान के जुलाई में हुए निधन से खाली हुई है।


महाराष्ट्र: NCP सांसद उदयनराजे भोंसले ने दिया पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

This post was last modified on September 24, 2019 11:20 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022