सभी धान क्रय केंद्रों पर नियुक्त हों नोडल अधिकारी : मुख्यमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धान क्रय केंद्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान को धान बिक्री के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए खरीद केंद्र पर कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। आवश्यकता का आकलन करते हुए अतिरिक्त धान क्रय केंद्र की स्थापना की जाए। उन्होंने किसानों को 72 घंटे में धान का मूल्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकारी कर्मियों के भ्रष्टाचार के मामलों में कार्यवाही के सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने दोषी पाए गए कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा कि अयोध्या के पुरातन ऐतिहासिक धार्मिक आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत केंद्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं। अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वागीण विकास प्रदेश सरकार प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत अयोध्या के विकास से जुड़ी कार्यवाही को गति प्रदान की जाए। उन्होंने कंसलटेंट का शीघ्र चयन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लाइट हाउस परियोजना के तहत शहरी गरीबों के लिए वैकल्पिक तकनीकी पर आधारित आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत लखनऊ को चयनित किया गया है। इसके माध्यम से 10,054 फ्लैट्स का निर्माण कराया जाएगा।

–आईएएनएस

वीकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022