सेना प्रमुख नरवणे ने चीन से लगी एलएसी पर अग्रणी मोर्चो का जायजा लिया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कठोर सर्दियों के बीच बुधवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अग्रिम मोर्चो पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की और चीन के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति की समीक्षा की। जनरल नरवणे ने अग्रिम मोर्चे पर सैन्य तैयारियों की भी समीक्षा की।

जनरल नरवणे फायर एंड फ्यूरी कोर के एक दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे। लेह से एलएसी पर चीनी सेना से कुछ मीटर की दूरी पर तैनात अग्रणी मोर्चो का जायजा लेने पहुंचे।

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उन्होंने रेचिन ला का भी दौरा किया और एलएसी पर स्थिति का मूल्यांकन किया।

तनावपूर्ण स्थिति के बीच चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आक्रामक कदम उठाए, 30 अगस्त को भारतीय सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर महत्वपूर्ण पहाड़ी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया, जिसमें रेचिन ला, रेजांग ला, मुकपरी शामिल थे।

जनरल नरवणे ने रेचिन ला में भी अग्रणी मोर्चो का निरीक्षण किया।

उन्होंने फॉरवार्ड बेस तारा का भी दौरा किया और स्थानीय कमांडरों और सैनिकों के साथ बातचीत की और क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को मिठाई और केक वितरित किए।

विवादित भारत-चीन सीमा के पास महत्वपूर्ण पर्वत चोटियों और दर्रो पर तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया है, जो दोनों पक्षों के हजारों सैनिकों के लिए नई चुनौती है।

भारत और चीन एलएसी पर नौ महीने लंबे गतिरोध में लगे हुए हैं। कई स्तरों की वार्ता के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है और गतिरोध जारी है।

–आईएएनएस

वीएवी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022