शादी के बाद बारातियों के साथ ससुराल में 45 दिन से फंसा दूल्हा, मदद की गुहार

Follow न्यूज्ड On  

कानपुर, 8 मई (आईएएनएस)। कानपुर के एक लड़के ने बिहार के बेगुसराय की एक लड़की से शादी रचाई और इसके बाद करीब डेढ़ महीने बीत गए, लेकिन वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं लौट सका। देशव्यापी लॉकडाउन फिलहाल अपने तीसरे चरण में है, जिसके चलते दूल्हा, बारातियों के साथ बिहार में अपने ससुराल में ही फंसा हुआ है।

कोरोनावायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन व प्रतिबंधों के चलते दूल्हा व बाराती सभी करीब 45 दिन से लड़की वालों के यहां रह रहे हैं, ऐसे में लड़की के परिवारवालों पर भी अब इतने लोगों के देखभाल का दबाव बनता जा रहा है।

कानपुर के चौबेपुर गांव के रहने वाले इम्तियाज ने 21 मार्च को बेगुसराय के खुशबू से शादी की थी। इसके ठीक एक दिन बाद यानि कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया और इसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते 12 बारातियों सहित दूल्हा अपने घर को नहीं लौट सका।

दूल्हे की बहन आफरीन, जो फिलहाल चौबेपुर में अपने घर पर है, ने कहा, “बारात अभी तक नहीं लौटी है और हम लोग परेशान हैं। हम समझ सकते हैं कि दुल्हन के परिवार के लिए इतने लंबे समय तक इतने सारे लोगों को खाना खिलाना कितना मुश्किल हो रहा होगा।”

इम्तियाज ने कहा कि उसने स्थानीय अधिकारियों के पास अपना नाम दर्ज करा लिया है और दुल्हन के साथ अब अपने घर लौटना चाह रहा है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022