शादी की पूर्व संध्या तक शूटिंग करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 22 नवंबर (आईएएनएस)| अमेरिकी गायक निक जोनस संग शादी रचाने जा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग करेंगी।

रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आईएएनएस से कहा, “प्रियंका अद्भुत हैं। वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी। मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद पेशेवराना है।”

कपूर 49वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव के साथ हो रहे फिल्म बाजार के लिए पणजी में मौजूद हैं।

उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है और इसमें फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका और निक की शादी में जोधपुर जाएंगे, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं इन सब चीजों के बारे में पहले की बजाय इनके होने के बाद बात करूंगा।”

इन दिनों फिल्म की टीम पुरानी दिल्ली में शूटिंग में व्यस्त हैं।

यहां उमैद भवन पैलेस में प्रियंका और निक की शादी की तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022