शाह ने जगन्नाथ मंदिर में की आरती, रथ यात्रा शुरू

Follow न्यूज्ड On  

अहमदाबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ गुरुवार की सुबह यहां के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में ‘मंगला आरती’ की। इसके साथ ही पुरी की ऐतिहासिक रथयात्रा के साथ होने वाली गुजरात की वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भी शुरू हो गई। राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष शाह का केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा था। उन्होंने बुधवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

पुरी में ऐतिहासिक रथ यात्रा के साथ ही भगवान जगन्नाथ की 142वीं रथ यात्रा गुरुवार को शुरू हुई।

पुराने अहमदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी सुरक्षा के बीच नौ दिवसीय रथ यात्रा की शुरुआत हुई। जमालपुर क्षेत्र के 450 साल पुराने भगवान जगन्नाथ के मंदिर से जुलूस शुरू होकर शहर के बीच से गुजरेगा।

ओडिशा के पुरी की रथ यात्रा के साथ ही अहमदाबाद की यह जगन्नाथ रथ यात्रा तीन सबसे बड़ी रथ यात्राओं में से एक है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022