शाह ने पुरी में रोडशो किया

Follow न्यूज्ड On  

 भुवनेश्वर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पूर्व मंगलवार को तीर्थ नगरी पुरी में एक रोडशो किया।

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हजारों कार्यकर्ता रोडशो में शामिल हुए, जो पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुआ और मौसी मा मंदिर पर समाप्त हुआ।

पार्टी नेताओं ने बताया कि भगवान जगन्नाथ और उनके भाइयों का दर्शन करने के बाद शाह ने रोडशो शुरू किया। इस दौरान उनके साथ बैजयंत पांडा, धर्मेद्र प्रधान और पुरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार संबित पात्रा जैसे नेता मौजूद रहे।

पात्रा बीजद के मौजूदा सांसद पिनाकी मिश्रा और कांग्रेस के सत्य प्रकाश नायक के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में पुरी को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाने का वादा किया है।

ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को होगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022