शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया : गिरिराज

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)| अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में दिल्ली के शाहीनबाग में धरने को लेकर एकबार फिर से निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बेगूसराय से सांसद सिंह ने इस धरने पर प्रश्नचिह्न् लगाते हुए कहा कि अब यह सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है।

सिंह ने एक वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा है, “यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है़़़, यहां ‘सुसाइड बम्बर्स’ का जत्था बनाया जा रहा है।”

केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रूके, बल्कि इस धरने के जरिए एक साजिश करने का भी आरोप लगाया। सिंह ने ट्वीट कर आगे लिखा, “देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ किया जा रहा धरना पूरे देश में चर्चित है।

बिहार के बेगूसराय के सांसद सिंह इन दिनों शाहीन बाग के धरने को लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं।

पिछले दिनों धरना स्थल के समीप एक युवक को गोली चलाने और फिर पुलिस द्वारा उसे आप कार्यकर्ता बताए जाने को लेकर भी सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा था, “आग लगाने वालों को कहां खबर है कि रुख अगर हवाओं ने बदला तो राख वह भी होंगे।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022