शाहीनबाग : दरी हटी, प्रदर्शनकारी महिलाओं के लिए चौकीनुमा बेड आए

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीनबाग में प्रदर्शनकारी महिलाएं मंगलवार को दरी के बजाय लकड़ी के तख्तों से बने चौकीनुमा बेड पर बैठी नजर आईं।

  पुलिस के साथ वार्ता विफल रहने के बाद महिलाओं ने दिनभर ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘हमें चाहिए आजादी’, ‘सीएए से आजादी, एनआरसी से आजादी’ के नारे लगाए। प्रदर्शन में महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुष भी मौजूद रहे। जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान महिलाओं के एक बड़े गुट ने प्रदर्शन स्थल से हटकर पुलिस से वार्ता किए जाने का विरोध किया।

शाहीनबाग में लगभग तीन महीने चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाएं अभी तक यहां सड़क पर दरी बिछाकर बैठती थीं, लेकिन अब महिला प्रदर्शनकारियों के बैठने के लिए यहां लकड़ी के तख्तों से बने करीब 60 से ज्यादा चौकीनुमा बेड लगाए गए हैं। प्रत्येक बेड पर 7-8 महिलाएं बैठी नजर आईं।

बेड के बारे में पूछे जाने पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा, “हमारी सुविधा के लिए अब बेड-बिस्तर लगाए गए हैं।”

दिल्ली का यह पहला विरोध प्रदर्शन है, जहां प्रदर्शनकारियों के बैठने के लिए 60 बेड लगाए गए हैं। सड़क के बीचो-बीच रखे तख्तों के इन बेड के बारे में पूछे जाने पर इस प्रदर्शन में शामिल परवेज ने बताया कि ये बेड चंदे के पैसों से बनवाए गए हैं। इनमें से कुछ बेड तो स्थानीय लोगों के हैं, जो यहां दे गए हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं को खाना बांट रहे फारुख ने कहा, “ज्यादातर महिलाएं दिनभर के प्रदर्शन के बाद रात को भी यहीं सड़क पर ही सो जाती हैं। इन महिलाओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां ये बेड लगाए गए हैं। हमलोग इनके सोने के लिए बिस्तर का भी इंतजाम कर रहे हैं।”

दिल्ली पुलिस और शाहीनबाग की महिला प्रदर्शनकारियों के बीच मंगलवार को एक बार फिर वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर धरना दे रहीं महिलाओं से मुख्य सड़क मार्ग को खाली करने की अपील की।

पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच वार्ता के लिए एक अलग स्थान का चयन किया गया। धरना स्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित चौराहे पर पुलिस और महिला प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई। पुलिस की ओर से स्थानीय एसएचओ और एसीपी जगदीश यादव मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों की ओर से करीब 20 महिलाएं वार्ता में शामिल हुईं। वही प्रदर्शन स्थल पर बैठीं अधिकांश महिलाओं ने इस वार्ता में जाने से इनकार कर दिया प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि यदि पुलिस कोई बात करना चाहती है तो उन्हें यहां प्रदर्शन स्थल पर आना चाहिए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुलिस के साथ वार्ता फिर विफल हो गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश की कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वे एक जगह सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा न रहें, लेकिन महिलाओं ने कहा, “हमें कोरोना से ज्यादा खतरा सीएए, एनआरसी से है। ये कानून हमारे लिए ही नहीं, बल्कि अगली पीढ़ियों के लिए भी खतरनाक हैं।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022