शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को बिहार इंपोरियम आने का दिया न्यौता

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 फरवरी(आईएएनएस)। बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिल्ली के बिहार इंपोरियम आकर बिहार के कारीगरों और बुनकरों की कला देखने का न्यौता दिया है।

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी बिहार इंपोरियम आकर देखें कि कैसे बिहार के बुनकरों, कारीगरों को सरकार आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। बिहार इम्पोरियम को ऑनलाइन शॉपिंग से जोड़ा जा रहा है।

यहां दिल्ली के बिहार एंपोरियम में आयोजित बिहार हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के साथ बिहार के कई सांसदों और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने प्रमुख रूप से शिरकत किया। बिहार के शिवहर से सांसद रमा देवी, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल, सुपौल के दिलेश्वर कामत और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बिहार इंपोरियम के कारीगरों की हौसलाअफजाई की।

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, बिहार के हैंडलूम और हथकरघा उत्पाद, अपनी गुणवत्ता, खूबसूरती के कारण अलग पहचान रखते हैं। मधुबनी और बिहार के लोगों की हाथों में जो कला है, उसके बारे में पूरी दुनिया जानती है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भी एक बार बिहार इंपोरियम आकर यहां कारीगरों की कला देखनी चाहिए। आज कई जनप्रतिनिधियों के बिहार इंपोरियम आने से हमारे कारीगरों की हौसला अफजाई हुई है। इससे बिहार में उद्योगों के प्रोत्साहन में काफी मदद मिलेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और बिहार के एमएलसी डॉ. संजय मयूख ने कहा, बिहार इंपोरियम हस्त कला के क्षेत्र में एक मिसाल है। चाहे मधुबनी हो या भागलपुर की कला, सबकी झलक यहां दिखती है। बिहार आत्म निर्भर होने की दिशा में एक नया कदम रख रहा है,और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। संजय मयूख ने बिहार के कारीगरों और बुनकरों को लाभ पहुंचाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों की भी चर्चा की।

–आईएएनएस

एनएनएम/आरएचए

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022