एक्टर शहीर शेख जल्द करेंगे शादी, रूचिका कपूर बनेगी उनकी जीवनसंगिनी, देखें फोटो

Follow न्यूज्ड On  

एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका के साथ शादी प्लान कर रहे हैं। शहीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रुचिका कपूर संग अपने रिश्ते का ऐलान किया है। इसके बाद से ही इस जोड़ी की शादी की खबरें आने लगी थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी की तारीख को लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं किया है।

एक खबर की  माने तो शहीर शेख रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग इस महीने के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में शहीर ने रुचिका कपूर संग फोटो शेयर कर रिलेशनशिप कन्फर्म किया। रुचिका कपूर, एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शहीर ने इंस्टा पर फोटो शेयर कर रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया है।

शहीर शेख ने रुचिका की फोटो शेयर करते हुए उन्हें ‘माय गर्ल’ कहा था और इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस रुचिका के पोस्ट के साथ ‘ikigai’ का इस्तेमाल किया था, जो कि एक जापानी शब्द है, इस शब्द का मतलब जीने की वजह होता है। इस पोस्ट के बाद उन्हें हर तरफ से फैंस की बधाइयां मिलने लगी।

एक वेबसाइट के मुताबिक, दोनों नवंबर के अंत तक शादी कर सकते हैं। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों एक छोटा-सा सेलिब्रेशन घर पर रखेंगे। ईटाइम्स के हवाले से पता चला है कि शहीर शेख काफी प्राइवेट इंसान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं।

शहीर की मुलाकात रुचिका से एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। उस समय रुचिका फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के काम में व्यस्त थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने और डेढ़ साल पहले ही डेट करना शुरू किया। आपको बता दें शहीर शेख ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘झांसी की रानी’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ समेत कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

This post was last modified on November 8, 2020 3:16 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022