Shashi Kapoor Birthday: जानिए शशि कपूर के संघर्षों की कहानी, मुसीबत में बेचनी पड़ी थी ये खास चीज

Follow न्यूज्ड On  

Shashi Kapoor Birthday: बॉलीवड में शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने काफी अच्छा जगह बनाई है। राज कपूर के परिवार में जन्मे शशि कपूर की कल बर्थ एनिवर्सरी है। शशि कपूर (Shashi Kapoor)  ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। शशि (Shashi Kapoor)  ने करीब 100 फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर हिट रहीं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई ‘साइड स्ट्रीट’ थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था। शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को हो गया था । जानते हैं शशि कपूर (Shashi Kapoor) के बारे में कुछ अनसुने किस्से…

‘मेरे पास मां है’ इस सुपरहिट डयलॉग को आज भी याद किए जाने वाले शशि कपूर (Shashi Kapoor) का असली नाम बलबीर पृथ्वीराज कपूर है। शशि कपूर (Shashi Kapoor) का दिल इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल पर(Jennifer kendall)  आया था। उन्होंने जेनिफर से शादी की। इस शादी के खिलाफ जेनिफर का परिवार था लेकिन दोनों ने तमाम परेशानियों के बीच शादी रचाई थी। बता दें कि दोनों की पहली बार मुलाकात रॉयल ओपेरा हाउस में हुई।

दरअसल यहां 18 साल के शशि (Shashi Kapoor) का एक नाटक था जिसमें उनका छोटा सा रोल था। यहां उन्होंने पहली बार जेनिफर को देखा और पहली ही मुलाकात में दिल दे बैठे थे। जेनिफर केंडल के पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो। इसी वजह से जेनिफर ने अपना घर छोड़ दिया था।

कुछ समय के बाद शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। वह लाइम लाइट से दूर रहने लगे थे। शशि कपूर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इस बात का जिक्र शशि कपूर के बेटे कुणाल ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

कुणाल ने पिता के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें 60 के दशक में काम मिलना बंद हो गया था। ऐसे में शशि ने ना सिर्फ अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेच दी थी बल्कि पत्नी जेनिफर को भी पैसों के लिए अपना सामान बेचना पड़ा था। यही नहीं हालत ये हो गई कि टॉप एक्ट्रेसेस भी शशि के साथ काम करने से मना करने लगी थीं। फिर नंदा ने उनके साथ फिल्म ‘फूल खिले’ की, जो सुपरहिट रही।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022