शी चिनफिंग और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के बीच वार्ता

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 सितंबर की रात पेइचिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से वार्ता की।

वार्ता में शी चिनफिंग ने जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के बाद उसने विश्व शांति व विकास के लिए अहम योगदान दिया है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यूएन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बहुपक्षवाद का समर्थन करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के वचन का पालन करने की बात दोहरानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश होने के नाते चीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ की केंद्र भूमिका और संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्य का ²ढ़ समर्थन करेगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि हाल में कोविड-19 विश्व में फैलता जा रहा है। चीन विभिन्न देशों के साथ अनुभवों को साझा करेगा और जरूरतमंद देशों को मदद देगा। चीन संयुक्त राष्ट्र संघ, खासतौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की कुंजीभूत भूमिका अदा करने का ²ढ़ समर्थन करता है, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करता है और साझे भाग्य वाले स्वस्थ समुदाय की समान रचना करता है।

शी चिनफिंग ने कहा कि महामारी से अनेक नयी समस्याएं पैदा हुई हैं, लेकिन सब शांति व विकास की समस्या से अलग नहीं की जाती हैं। सुरक्षा परिषद को सामूहिक सुरक्षा प्रणाली की भूमिका अदा करनी चाहिए और एकतरफावाद और प्रभुत्ववाद का विरोध करना चाहिए।

शी चिनफिंग ने जोर दिया कि हमें मनुष्य और प्रकृति के बीच संबंधों का अच्छी तरह निपटारा करना चाहिए। चीन खुद की पारिस्थितिकी सभ्यता के निर्माण को मजबूत करने के साथ मौसम परिवर्तन का निपटारा करने का अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य भी निभाएगा।

वार्ता में गुटेरेस ने कहा कि हाल में विश्व कोविड-19 की महामारी और मौसम परिवर्तन आदि अनेक संकटों और चुनौतियों का सामना कर रहा है। विश्व बहुपक्षवाद, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और प्रबल संयुक्त राष्ट्र संघ चाहता है। चीन के समर्थन से ही संयुक्त राष्ट्र संघ और अच्छी तरह अपना कर्तव्य निभा सकता है। विश्व शांति की रक्षा करने और समान विकास को आगे बढ़ाने में चीन ने अहम भूमिका अदा की है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शी चिनफिंग के भाषण की सराहना की और वे चीन द्वारा हरित रेशम मार्ग के सहनिर्माण को आगे बढ़ाने का समर्थन करते हैं, चीन और अफ्रीका और विकासमान देशों के साथ सहयोग को गहरा करने का समर्थन करते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ चीन के साथ सहयोग को मजबूत करना चाहता है। उन्हें विश्वास है कि चीन खुद विकास को साकार करने के साथ विश्व को और बड़ा योगदान प्रदान कर सकेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022