शीला दीक्षित के निधन पर लता और अक्षय कुमार ने शोक जताया

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और अभिनेता अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 निमरत कौर और भूमि पेडनेकर ने भी शीला के निधन पर दुख प्रकट किया।

81 वर्ष की आयु में यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया।

लता मंगेशकर ने शीला के साथ गानों और कविताओं को लेकर अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और सभी कला के रूपों की प्रशंसक एक महान महिला थी। हमने कभी राजनीति के मुद्दों पर बातचीत नहीं की लेकिन संगीत और कविताओं पर खूब चर्चा की। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। परिवार वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली में उनके द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली की सूरत बदली। उनके परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

पेडनेकर ने लिखा, “एक महान नेता.. परिवारवालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैम आपको बहुत प्यार मिला। देश के लिए बहुत बड़ी क्षति। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

निमरत कौर ने शीला दीक्षित को उत्कृष्ट महिला बताया।

उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं और दिल से प्रार्थना। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उत्कृष्ट महिला, जिन्होंने एक उदाहरण पेश किया। आने वाली पीढ़ियों को उनके द्वारा किए गए कार्यो से प्रेरणा मिलेगी।”

दिल्ली में पले-बढ़े लोगों के लिए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने शीला के निधन को व्यक्तिगत नुकसान बताया।

उन्होंने कहा, “मेरे स्कूल और कॉलेज के समय दिल्ली का हरा रंग 300 प्रतिशत बढ़ा! एक महान नेता। मैम आपकी आत्मा को शांति मिले। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022