शिवसेना की लड़ाई सच्चाई, न्याय के लिए, मुख्यमंत्री हमारा होगा : राउत

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)| शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सच्चाई, न्याय और अधिकारों के लिए लड़ रही है। राउत ने आत्मविश्वास के साथ कहा, “राज्य के ऊपर लगा ग्रहण जल्द हट जाएगा और नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह जल्द होगा।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने का निर्णय महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दखलंदाजी को खारिज कर दिया। महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना, भाजपा सहयोगी दल हैं।

शिवसेना के प्रवक्ता ने कहा, “यह हमारा सच्चाई, न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष है। हमारे अध्यक्ष (उद्धव ठाकरे) को झूठा साबित करने की कोशिश की गई। इस पर कोई बात नहीं करता है। इसका कोई जवाब नहीं है कि किए गए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं।”

राउत ने कहा कि ठाकरे भी राज्य में स्थाई सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शिवसेना की अगुआई में नई सरकार शपथ लेगी। सरकार जनादेश के अनुसार बनेगी और यह प्रदेश की राजनीति को बदल देगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से मिलने के बारे में पूछने पर राउत ने कहा, “हां, मैंने उनसे मुलाकात की और बात की। क्या यह अपराध है? वह एक सम्माननीय राष्ट्रीय नेता हैं, उनसे किसी मुद्दे पर चर्चा करने में क्या गलत है? उनसे बात करनी भी चाहिए। हम जानते हैं कि सभी उनके संपर्क में हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022