शंघाई का होंगकू बना दुनिया का पहला 5जी जिला

Follow न्यूज्ड On  

शंघाई, 30 मार्च (आईएएनएस)| चीन के शंघाई स्थित होंगकू दुनिया का पहला 5जी कवरेज और ब्रांडबैंड गीगाबाइट नेटवर्क वाला जिला बन गया है। दूरसंचार सेवा प्रदाता चाइना मोबाइल के समर्थन से यहां 5जी नेटवर्क का परीक्षण किया गया।

चाइना डेली की रपट के अनुसार, “शंघाई के होंगकू जिले में शनिवार को 5जी नेटवर्क का परीक्षण शुरू हुआ, जहां पूरी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए तीन महीने पहले 5जी आधार स्टेशन स्थापित किए गए।”

शंघाई के उप महापौर वू किंग ने हुआवेई के मेट एक्स स्मार्टफोन से सबसे पहले 5जी वीडियो कॉल किया। यह पहला फोल्डेबल फोन है।

दूरसंचार व उद्योग विनियामक शंघाई म्यूनिसिपल इकॉनोमिक एंड इन्फोरमेटाइजेशन कमीशन के डिप्टी डायरेक्टर झांग जियामिंग ने कहा कि नगर में इस साल के अंत तक 5जी नेटवर्क के 10,000 स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है और 2021 तक 5जी आधार स्टेशनों की संख्या 30,000 से अधिक होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022