शरद यादव ने लोजद, रालोसपा के विलय को नकारा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)| लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के प्रमुख शरद यादव ने अपनी पार्टी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के विलय की संभावना से इंकार किया है। शरद ने मंगलवार के एक बयान में कहा, “लोकतांत्रिक जनता दल और रालोसपा के विलय की खबर कहीं से सही नहीं है। ये मनगढ़ंत कहानियां हैं, जो निहित स्वार्थी लोगों द्वारा बनाई जा रही हैं। इसे मैं पूरी तरह खारिज करता हूं। इस दिशा में कोई चर्चा भी नहीं हुई है।”

उल्लेखनीय है कि दोनों दलों में विलय की खबर के कयास लगाए जाते रहे हैं। दोनों दलों के नेताओं ने भी इस बात के कई मौकों पर संकेत भी दिया था।

गौरतलब है कि दोनों दल बिहार में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नीत महागठबंधन के हिस्सा हैं। दोनों दलों के प्रमुख चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से रांची जाकर मिल चुके हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022