श्रीलंका में इस साल हुई 12 तेंदुओं की मौत

Follow न्यूज्ड On  

कोलंबो, 30 नवंबर (आईएएनएस) श्रीलंका की केन्द्रीय पहाड़ियों में एक और तेंदुआ मृत पाया गया है। इसके बाद इस साल द्वीपीय राष्ट्र में तेंदुए की मौत की कुल संख्या 12 हो गई है। वन्यजीव अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण विभाग ने कहा है कि 12 तेंदुए में से 11 की मौत जाल में फंसने के कारण हुई है। 28 नवंबर को हुई हालिया मौत भी तेंदुए के एक जाल में फंसने के बाद उसके आंतरिक अंगों को हुए गंभीर नुकसान के कारण हुई।

वन्यजीव अधिकारियों ने कहा कि जाल का इस्तेमाल सूअरों को फंसाने के लिए किया गया था। हाल के महीनों में वन्यजीव संरक्षण विभाग (डीडब्ल्यूसी) ने जाल के उपयोग और इससे वन्यजीवों पर होने वाले प्रभाव पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। डीडब्ल्यूसी के महानिदेशक एम.जी.सी. सोरियाबंदारा ने कहा कि उनके विभाग ने इन क्षेत्रों में ग्रामीणों को शिक्षित करने के लिए नुवारा एलिया की केंद्रीय पहाड़ियों में हाल ही में कार्यक्रम पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि जाल का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है और अगर कोई दोषी पाया गया तो उन्हें सजा दी जाएगी। श्रीलंका में तेंदुआ एक संरक्षित प्रजाति है।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022