शशि थरूर जामिया, शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गए

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता शशि थरूर रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध कर रहे छात्रों, महिलाओं व अन्य लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया और शाहीन बाग स्थित प्रदर्शन स्थल पर गए। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और सीलमपुर के पूर्व विधायक मतीन अहमद भी थे।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ इस लड़ाई में पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है।”

थरूर ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा, “शाहीन बाग की महिलाओं के साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प को देखना शानदार रहा। इसमें बहुत बुजुर्ग दादियां भी शामिल हैं। वे शुरुआत से ही भूख हड़ताल पर हैं। उन सभी को उनकी पूरी प्रशंसा के साथ संबोधित किया।”

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जामिया मिलिया के प्यारे दोस्तों मजबूती के साथ खड़े रहो। हम तुम्हारे साथ हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।”

जामिया में रविवार को शाहीन बाग की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। शाहीन बाग में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, जिसके चलते ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022