शतरंज : एशिया के पहले ग्रैंड स्लैम टूर में आनंद, कार्लसन पर होगी नजर

Follow न्यूज्ड On  

 कोलकाता, 7 नवंबर (आईएएनएस)| दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद इस महीने के आखिर में होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

 ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) का आयोजन पहली बार एशिया में हो रहा है। विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन भी इसमें भाग लेने जा रहे हैं। जीसीटी के साल के दूसरे अंतिम चरण का आयोजन यहां प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुस्तकालय में 22 से 26 नवंबर तक किया जाएगा, जिसमें विश्व के टॉप-10 खिलाड़ी भाग लेंगे।

पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद नार्वे के कार्लसन के खिलाफ मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्लसन चेन्नई में 2013 विश्व चैंपियन में आनंद को हराने के बाद से पहली बार भारत में खेलेंगे।

अगस्त में शिनफील्ड कप में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने के अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आनंद को अब तक जीसीटी फाइनल्स में जगह बनाने के लिए बचे दो चरणों में केवल 13 अंकों की दरकार है।

जीसीटी फाइनल्स का आयोजन 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक लंदन में होगा।

आनंद इस समय बुखारेस्ट में छह से 10 नवंबर तक जारी सुपरबेट रेपिड एवं ब्लिट्ज में भाग ले रहे हैं। वह अभी ग्रैंड शतरंज टूर में 24 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।

दिग्गज आनंद के लिए कोलकाता हमेशा से भाग्यशाली रहा है। उन्होंने 1986 में यहां अपना पहला ग्रैंड मास्टर टूर्नामेंट खेला था जबकि पिछले साल ही टाटा स्टील ब्लिटज टूर्नामेंट जीता था।

इस टूर्नामेंट में शीर्ष 15 में से आठ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और इनमें आनंद और कार्लसन के अलावा डिंग लिरेन, इयान नेपोमनियाची, लेवन आरोनियन, अनिश गिरी, वेस्ले सो, हिकारू नाकामूरा भी शामिल हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022