बिहारी बाबू पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कहा- ‘डगरा पर के बैंगन’ बन गए शत्रुघ्न सिन्हा

Follow न्यूज्ड On  

पटना। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह ने यहां कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘डगरा पर के बैंगन’ (न इधर के, न उधर के) बनकर रह गए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पटना साहिब से उनका हारना तय है।

गिरिराज ने एकबार फिर कहा कि जो भारत का सम्मान नहीं कर सकते, उसे देश नकार देगा।

पटना में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक व्यक्ति ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा का सम्मान करता था, लेकिन कांग्रेस में जाकर उन्होंने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी खत्म कर दी।

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी सिंह ने कहा कि यह चुनाव का मसला नहीं है कि इससे किसको लाभ मिलेगा। यह देश की अस्मिता का प्रश्न है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा पर साथ-साथ चली, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

उन्होंने एकबार फिर दोहराया कि देश के लोग देश का सम्मान नहीं करने वालों को कभी नहीं अपना सकता। उन्होंने कहा कि जो भारत का सम्मान नहीं कर सकते, उसे देश नकार देगा।

This post was last modified on May 2, 2019 8:08 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022