शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोगों के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं : सुशील मोदी

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां मंगलवार को अपनी ही पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर निशाना साधा।

 उन्होंने कहा कि वे जिस तरह से भाजपा के खिलाफ बोल रहे हैं, उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए। उन जैसे लोगों के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है। मोदी ने यहां एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। जिस पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाया, लोकसभा और राज्यसभा भेजा, उसी के वे शत्रु हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को अपने बारे में गलतफहमी हो जाती है, वैसी ही गलतफहमी उनको (शत्रुघ्न सिन्हा) हो गई है।

भाजपा नेता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का डीएनए पहले की ही तरह है और इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) रामविलास पासवान जुड़ गए हैं। अब ये ‘डीएनए प्लस’ हो गया है, इसलिए इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राजग से बाहर निकलने के प्रश्न पर सुशाील मोदी ने कहा, “वे पांच सीटें मांग रहे थे, लेकिन हम तीन सीटें देना चाह रहे हैं। हमलोग चाहते थे कि वे राजग में बने रहें, लेकिन वे चले गए। हालांकि उनमें वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता भी नहीं थी।”

बिहार में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं में कमी आई है। पहले बिहार की पहचान अपराध वाले राज्य के रूप में होती थी।

उपमुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद पर निशाना भी साधा। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार की पहचान विकास के रूप में है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022