शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस व झामुमो नेताओं ने लालू से की मुलाकात

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 22 दिसंबर (आईएएनएस)| भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेताओं ने चारा घोटाला मामले में जेल भेजे गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद से शनिवार को रांची के एक अस्पताल में मुलाकात की। बीमार लालू का वहां इलाज चल रहा है। सिन्हा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के साथ रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के पेइंग वार्ड में जाकर लालू से मुलाकात की।

लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

लालू से मुलाकात के बाद, सिन्हा ने कहा, “मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। हमारे परिवारिक संबंध हैं और मेरी बातचीत परिवार के लोगों को लेकर हुई। राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं हुई।”

उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “तेजस्वी एक अच्छे और होनहार युवक हैं। वह बिहार का चेहरा हैं।”

सहाय और सिन्हा के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने लालू से मुलाकात की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी शनिवार को लालू से अस्पताल में मुलाकात की।

सोरेन ने कहा, “इस समय देश में भाजपा के खिलाफ लहर है। हमने झारखंड और देश में भाजपा को हराने के लिए मजबूत मंच के गठन के तरीकों पर चर्चा की।”

सीबीआई की एक अदालत ने लालू को चारा घोटालों के तीन मामलों में दोषी ठहराया था और 14 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022