पटना, 10 नवंबर(आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को फिलहाल निराशा हाथ लगती दिख रही है। अभिनेता से नेता बनने के लिए पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे लव सिन्हा हार की ओर जाते दिख रहे हैं।
बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा को 11 राउंड की मतगणना के दौरान अभी तक 9041 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन 21404 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त बनाने में सफल हुए हैं। इस प्रकार 12 हजार से भी अधिक वोटों से लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं। द प्लुरल्स पार्टी की मुखिया और खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करने वालीं पुष्पम प्रिया को इस सीट पर महज 1272 वोट मिले हैं। जबकि नोटा को 322 वोट मिले हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 243 में से 240 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जिसमें 77 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। राजद को 67 सीट और जदयू को 43 सीटों पर बढ़त कायम हुई है। कांग्रेस को 18, विकासशील इंसान पार्टी को पांच, लोजपा को दो सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
–आईएएनएस
एनएनएम/एएनएम
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…