सहयोगियों की मदद से 300 के करीब पहुंचेगा राजग : आईएएनएस-सीवोटर 2019 सर्वे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)| आईएएनएस के लिए सीवोटर द्वारा किए गए सर्वेक्षण ‘द स्टेट ऑफ द नेशन मार्च 2019 वेव 2’ राष्ट्रीय राजनीति के दो मुख्य ध्रुवों राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के इस साल के आम चुनाव के लिए संभावित वोट प्रतिशत को दिखाता है। भाजपा की अगुवाई वाले राजग के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर 42 फीसदी वोट हासिल करने में मदद करेगा, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले संप्रग को चुनाव पूर्व गठबंधन से 30.4 फीसदी वोट प्राप्त होगा।

सीवोटर स्टेट ऑफ द नेशन मार्च 2019 वेव 2 जनमत सर्वेक्षण को 24 मार्च को जारी किया गया। यह इस सप्ताह के 10,280 के नमूना सर्वेक्षण पर आधारित है और यह एक जनवरी से 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 70,000 उत्तरदाताओं के संग्रह पर आधारित है।

राजग, चुनाव में बढ़त बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रवाद के बयान का सहारा ले रहा है। जबकि इसने अपने कार्यकाल में रोजगार के अवसर बढ़ाने, कृषि संकट दूर करने व अर्थव्यवस्था में वृद्धि की बात कही थी, लेकिन राष्ट्रवाद इसका मुख्य आधार बना हुआ है।

राजग को वोट शेयर अनुमानों में प्रमुख राज्यों में प्रतिद्वंद्वियों पर फायदा मिलता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में राजग को 35.4 फीसदी वोट पाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है।

ऐसा तब है जब सीवोटर जनमत सर्वेक्षण में राजग को 2014 की तुलना में बहुत कम सीटें मिलने के संकेत हैं। बिहार में राजग का वोट शेयर 52.6 फीसदी रहने की उम्मीद है। राजस्थान में राजग को 50.7 फीसदी मत मिलने की उम्मीद है, जबकि भाजपा के मजबूत गढ़ गुजरात में सीवोटर जनमत सर्वेक्षण का कहना है कि राजग का वोट शेयर 58.2 फीसदी रहेगा।

वोट शेयर अनुमानों के अनुसार, महाराष्ट्र में राजग का वोट शेयर 48.1 फीसदी, जबकि भाजपा शासित हरियाणा में राजग का वोट शेयर 42.6 फीसदी रहने की संभावना है।

चुनाव पूर्व गठबंधन के आधार पर राजग के लिए सीट शेयर के अनुमानों से पता चलता है कि सदन में 261 सीटों के साथ यह बहुमत से दूर रहेगी। इससे पहले 10 मार्च के सीवोटर जनमत सर्वेक्षण में यह संख्या 264 थी। दूसरा सर्वेक्षण दिखाता है कि भाजपा अपने बूते पर 241 सीटें हासिल करेगी।

हालांकि, चुनाव बाद गठबंधन से यह बहुमत के आंकड़े 272 को पार कर जाएगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022