सीआईएलटी इंडिया एक्सपो 22-23 नवंबर को

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली में 22-23 नवंबर को सीआईएलटी इंडिया एक्सपो 2018 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय सीआईएलटी इंडिया एक्सपो 2018 में खाद्य उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स, गोदामों की सुविधा, शीत भंडार, अंतर्देशीय कंटेनर डिपो और माल ढुलाई सहित उद्योग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को पेश किया जाएगा।

चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्ट (सीआईएलटी) इंडिया द्वारा प्रदर्शनी इंडिया ग्रुप (ईआईजी) के सहयोग से 22-23 नवंबर को राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित रेल म्यूजियम में सीआईएलटी इंडिया एक्सपो 2018 का आयोजन किया जाएगा। 160 अरब अमेरिकी डॉलर के उद्योग में भारत के प्रमुख रसद और परिवहन उद्योग में उपलब्ध कई विकास अवसरों के कारण यह एक्सपो महत्वपूर्ण होगा।

वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आसान व्यापार को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय रसद पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत जीडीपी की 14 फीसदी उच्च रसद लागत को 2022 तक के लिए 10 फीसदी कर दिया गया है।

सीआईएलटी इंडिया एक्सपो 2018 इंडस्ट्री के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए नवीनतम नवाचारों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेगा।

आगंतुकों की सुविधा के लिए एक्सपो को ट्रांसपोर्टेशन, वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, पैकेजिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा। इन तमाम क्षेत्रों में छोटे समूहों या छोटों व्यापारों, जिनके उत्पादों और सेवाओं के बारे में लोगों के बीच बहुत कम जानकारी है, के लिए अपने कारोबार को बड़े समूह के प्रोडक्ट या सर्विस की तरह बढ़ावा देने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022