सीबीएसई 12वीं के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा की। हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा को संयुक्त रूप से 12वीं कक्षा का टॉपर घोषित किया। कुल पास प्रतिशत 83.4 फीसद रहा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और एस. डी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने लड़कों को नौ प्रतिशत से पछाड़ा।

दोनों लड़कियों ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं।

पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम क्षेत्र रहा जहां पास प्रतिशत सबसे अधिक 98.2 फीसद रहा। वहीं चेन्नई रीजन ने 92.93 फीसद के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली 91.87 फीसद पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

लड़कों का पास प्रतिशत 79.40 रहा, जबकि लड़कियों के लिए यह 88.7 और ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए यह 83.33 रहा।

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.25 प्रतिशत रहा।

2018 में पास प्रतिशत 83.01 था जबकि 2019 में यह 83.4 प्रतिशत रहा, इसमें 0.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

देश भर से कुल 12,05,484 छात्रों ने परीक्षा दी और जिनमें से 10,05,427 छात्र सफल घोषित किए गए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022