सिद्धू को पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश से रोका, बाद में मिली एंट्री

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिद्धू को बुधवार को दिल्ली पुलिस ने उस समय रोक दिया जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर होने वाले रिले धरना में भाग लेने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। रिले का मकसद किसानों की समस्याओं और माल गाड़ियों की तत्काल बहाली जैसे मुद्दों को प्रकाश में लाना था।

हालांकि, सिंघू सीमा पर गर्म बहस के बाद, सिद्धू और उनके कैवल्केड को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। उनके साथ कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी थे।

इसी तरह, पंजाब के अन्य विधायकों को दिल्ली में प्रवेश मार्ग पर रोका गया।

बाद में सिद्धू ने मीडिया को बताया कि वह किसानों से संबंधित रिले में भाग लेने के लिए दिल्ली आए हैं।

केंद्र के कृषि कानूनों को संघीय ढांचे पर हमला बताते हुए, सिद्धू ने कहा कि ये काले कानून किसान समुदाय और कृषि अर्थव्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों को बर्बाद कर देंगे।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार हमारे किसानों के अधिकारों को लूट रही है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह बुधवार को राजघाट पर कांग्रेस के विधायकों के एक रिले धरना की अगुवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा नाकाबंदी में ढील देने के बावजूद भारतीय रेलवे द्वारा मालगाड़ियों के परिचालन की अनुमति नहीं देने के कारण पंजाब कोयला, यूरिया और डीएपी और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति नहीं होने के संकट से जूझ रहा है।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022