सीएबी के समर्थन पर फैसला स्पष्टीकरण के बाद : शिवसेना

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सहयोगी शिवसेना के सदस्यों ने राज्यसभा में अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 का समर्थन करेंगे या इसका विरोध करेंगे। शिवसेना के सदस्य संजय राउत ने बुधवार को कहा कि विधेयक के संबंध में कुछ संदेह हैं और अगर हमें सही जवाब नहीं मिला तो हम विधेयक के खिलाफ जाएंगे।

राउत ने आईएएनएस से कहा, “हम उच्च सदन में चर्चा के बाद फैसला करेंगे। विधेयक में ऐसी कई चीजें हैं, जिन पर हम स्पष्टीकरण चाहते हैं।”

सरकार ने उच्च सदन में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पेश किया है। सोमवार को लोकसभा में विधेयक को पास हो चुका है।

शिवसेना सदस्य ने कहा, “क्या हमें संसद के बाहर और अंदर अपने विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता नहीं है। वे लोग भी हैं जो पूर्वोत्तर, असम और बंगाल में इस विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। हमें कुछ संदेह है। हमारे कुछ प्रश्न हैं। अगर हमें सही उत्तर नहीं मिलते हैं, तो हम तय करेंगे कि हमें क्या करना है। विधेयक में कई चीजें हैं।”

लोकसभा और राज्यसभा में उनकी पार्टी का रुख अलग-अलग क्यों है? इस पर राउत ने कहा, “यह ठीक है कि हमने लोकसभा में समर्थन किया, लेकिन राज्यसभा में हमारा रुख अलग है। अब रुख अलग है। हमारी पार्टी के विचार एक हैं। लेकिन हम वोट बैंक की राजनीति नहीं होने देंगे।”

उन्होंने सवाल किया कि भारत में एक बार फिर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच फूट डालने की कोशिशें क्यों हो रही हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह मानवता से जुड़ा मामला है और इसे धर्म तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। हम अपना पक्ष स्पष्ट रखेंगे।”

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेता उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा है कि अगर उन्हें राज्यसभा में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है पार्टी का रुख लोकसभा से अलग होगा।

राउत ने यह भी कहा कि उन्हें देशभक्ति पर किसी से उपदेश की आवश्यकता नहीं है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022