सीएए हिंदुस्तान के खिलाफ : कन्हैया

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 19 दिसंबर (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में गुरुवार को वामदलों के आह्वान पर बिहार बंद के समर्थन में भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने यहां डाकबंगला चौराहा पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

  इस दौरान उन्होंने बंद समर्थकों में जोश भरा और इस कानून को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया ने कहा, “यह कानून हिंदू और मुसलमान के खिलाफ नहीं, बल्कि यह हिंदुस्तान के खिलाफ है। इस कानून की वजह से बिहार प्रभावित होगा। सीएए और एनआरसी देश को बांटने के लिए है।”

उन्होंने कहा, “दस्तावेजों के आधार पर नागरिकता तय नहीं की जा सकती। यह देश अपनी गति से चल रहा था। यह कानून और एनआरसी देश को बांटने के लिए है। अहम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया है। यह कानून गरीब लोगों के लिए परेशानी है।”

उन्होंने सीएए के विरोध में 21 दिसंबर को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार बंद का समर्थन करने की घोषणा की।

कन्हैया ने कहा, “आज देश के नौजवानों की बात नहीं होती। किसान खेत में मर रहे हैं। उनकी कोई चिंता नहीं कर रहा। चुनाव में देश के लोगों की बात नहीं की जाती। चुनाव में हिन्दुस्तान और पाकिस्तान की बात होती है। हिन्दुस्तान के पहचान की बात होती है।”

उन्होंने सीएए को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि संविधान कहता है कि किसी भी इंसान के साथ उसकी पहचान के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022