सीएए के खिलाफ कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ राजघाट के महात्मा गांधी समाधि स्थल के पास सत्याग्रह किया। उनके साथ सैकड़ों पार्टी समर्थक भी विरोध पर बैठे थे। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा और ए.के.एंटनी शामिल थे। इससे पहले बीते सप्ताह प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर मौजूद रही थीं और उन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा महासचिव मुकुल वासनिक, के.सी.वेणुगोपाल भी सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचे थे।

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने छात्रों व युवाओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने से पहले संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। छात्र व युवक, नागरिकता संशोधन विधेयक के 13 दिसंबर को पारित होने के बाद से देश भर में नए कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022