सीएए विरोधी प्रदर्शन में परोसी बिरयानी ताकि भूख न बने परेशानी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे उन प्रदर्शनकारियों के लिए शनिवार दोपहर का भोजन चिंता का कारण नहीं था, जो सुबह-सुबह ही जामिया पहुंच गए। इन प्रदर्शनकारियों के लिए बिरयानी नजदीक के ही जामिया नगर में तैयार की गई। दोपहर होते होते बड़े-बड़े बर्तनों में वेज और नॉन वेज दोनों तरह की बिरयानी जामिया विश्वविद्यालय परिसर के बाहर वाहनों के जरिए पहुंचाई जाने लगी। बिरयानी के साथ ही पीने के पानी के हजारों पाउच भी यहां पहुंचाए गए।

यह सिलसिला शनिवार ही नहीं, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भी जारी था। दरअसल जुमे की नमाज के बाद हजारों की तादाद में बच्चे, महिलाएं, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग व युवा जामिया परिसर के बाहर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों का यह हुजूम सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तक फैला हुआ था।

इनमें कई लोग ऐसे थे जो सीधे जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन के लिए जामिया परिसर के बाहर पहुंच गए थे। नौशाद, नसीम, रहमान व उनके कई युवा साथियों ने इन लोगों के लंच का पूरा इंतजाम यहां किया था। रहमान ने बताया कि हर दिन अलग-अलग लोग खाने का इंतजाम अपनी ओर से स्वयं ही कर रहे हैं।

दोपहर के भोजन में लोगों को बिरयानी परोसने का यह सिलसिला करीब दो घंटे तक जारी रहा। बड़े-बड़े डेग (बिरयानी का बर्तन) भरकर बिरयानी लाई जाती रही। डेग खाली हो जाने पर बिरयानी के भरे हुए दूसरे डेग जामिया कैंपस के बाहर की सड़क पर लाए जाते।

खास बात यह कि सैकड़ों लोगों के बिरयानी खाने और खिलाने के क्रम में गंदगी या जूठे बर्तनों का ढेर नहीं लगा। खाने के तुरंत बाद वहां सफाई कर दी गई।

बिरयानी के पैकेट लोगों को बांटे गए। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को प्लेटों में बिरयानी परोसी गई। इसके साथ पीने के साफ पानी के पाउच बांटे गए। बिरयानी के अलावा लोगों के लिए चाय बिस्किट आदि का इंतजाम भी यहां रहा।

दरअसल, जामिया के आसपास के सभी ढाबे-होटल यहां तक कि छोटे टी स्टॉल भी बंद हैं। ऐसे में सुबह से रात तक यहां डटे रहने वाले प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का इंतजाम जामिया के कुछ छात्रों की मदद से स्थानीय लोग कर रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022