Sikandra Vidhan Sabha Seat: सिकंदरा विधानसभा सीट पर किसके हाथ लगेगी बाजी, किसका पलड़ा कितना भारी ?

Follow न्यूज्ड On  

Sikandra Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: जमुई जिले में स्थित यह विधानसभा सीट जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। सिकंदरा विधानसभा सीट लखीसराय, शेखपुरा और नवादा जिले से सटी हुई है। यह बिहार के अंतिम छोर पर स्थित विधानसभा क्षेत्र है।

सिकंदरा सीट का इतिहास

इस सीट पर पहला चुनाव  साल1962 में हुआ था, तब कांग्रेस के मुश्ताक अहमद शाह ने यहां से जीत दर्ज की थी। 1967 में एसएसपी के एस. विवेकानंद जीते। 1969 और 1972 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रामेश्वर पासवन विधायक चुने गए। 1977 में जेएनपी के टिकट पर नगीना चौधरी जीतने में कामयाब हुए। 1980 में रामेश्वर पासवन ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल की।

1985 में वह कांग्रेस के टिकट पर लड़े और जीते. 1990 में सीपीआई के प्रयाग पासवान ने रामेश्वर पासवान से सीट छीन ली। 1995 के चुनाव में प्रयाग पासवान सीपीआई के टिकट पर तो 2000 के चुनाव में केएसपी के टिकट पर यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे। इसके बाद 2005-फरवरी में रामेश्वर पासवान एलजेपी तो 2005-अक्टूबर और 2010 में जेडीयू के टिकट पर जीते।

Sikandra Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

सिकंदरा अनुसूचित जाति बाहुल्य सीट है. इस विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अभी तक 287732 लोगों  मतदाता सूची में दर्ज हैं। इसमें 151533 पुरुष मतदाता जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 136194 है।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुधीर कुमार ने यहां से चुनाव जीता। सुधीर को कुल 59 हजार 92 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी के सुभाष चंद्र बोस रहे, बोस को कुल 51 हजार 102 वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर पर सीपीआई के गिरजा चौधरी रही, गिरीजा को कुल 8 हजार 26 वोट मिले थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)- प्रफुल्ल मांझी

लोजपा- रविशंकर पासवान

कांग्रेस- बंटी चौधरी

Sikandra Vidhan Sabha : सिकंदरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sudhir Kumar Alias Banty Choudhary INC 59092 Subhash Chandra Bosh LJP 51102
2010 Rameshwar Paswan JD(U) 39829 Subhash Chandra Bosh LJP 27468
2005-10-01 Rameshwar Paswan JD(U) 38060 Prayag Choudhary RJD 22695
2005-02-01 Rameshwar Paswan LJP 64122 Prayag Choudhary RJD 32933
2000 Prayaag Choudhary KSP 51244 Janakdeo Ram JD(U) 25401
1995 Prayag Choudhary CPI 45554 Rameshwar Paswan INC 31399
1990 Prayag Paswan CPI 61228 Rameshwar Paswan INC 44712
1985 Rameshwar Paswan INC 49233 Bhola Manjhi CPI 36598
1980 Rameshwar Paswan IND 40304 Loknath Azad CPI 23173
1977 Nagina Chaudhary JNP 32255 Sahil Rani INC 13923
1972 Rameswar Paswan INC 36485 Naginachaudhary NCO 35473
1969 Rameshwar Paswan INC 24213 Bhola Manjhi CPI 19480
1967 S. Vivekanand SSP 30941 J. Lal INC 16890
1962 Mushtaque Ahmed Shah INC 14453 Gita Nandan Singh PSP 9758

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022