सिने कलाकार लखनऊ में चाहते हैं फिल्म सिटी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 22 सितम्बर (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के बाद मुंबई फि ल्मी दुनिया इन दिनों विवादों में उलझा हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सबसे खूबसूरत और हाईटेक फि ल्म सिटी बनाने की घोषणा की है जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बनने की संभावना है। उनके इस निर्णय से राज्य के तमाम कलाकारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है जो विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी दशकों से फि ल्म जगत को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन कुछ कलाकार और डायरेक्टर चाहते हैं कि फि ल्म सिटी लखनऊ में ही बने।

उत्तर प्रदेश में फि ल्मों की शूटिंग करने वाले डायरेक्टर, यहां के अभिनेताओं का मानना है कि उप्र फि ल्म सिटी से बहुत सारी संभवनाएं हैं। लखनऊ में इसके निर्माण से स्थानीय कलाकारों को न सिर्फ रोजगार के तमाम अवसर पैदा होंगे बल्कि प्रतिभाशाली कलाकारों को भटकना नहीं पड़ेगा।

‘अनवर’ फि ल्म बनाने वाले संजीव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा है, यूपी में फि ल्म सिटी बनाने का सुझाव बहुत अच्छा है। लेकिन इसे लखनऊ में ही बनने में फोयदा है। नोएडा का मतलब यूपी नहीं है। वहां पर हरियाणा, गुड़गांव, पंजाब में कोई अन्तर नहीं है। लखनऊ की संस्कृति और खान पान अलग है और यहां रंगमंच संस्थान भी हैं। इसलिए यहां पर फि ल्म सिटी बहुत कारगर होगी। देश में कई फि ल्म सिटी हैं लेकिन चलती दो ही है – एक मुबंई और दूसरी रामोजी राव फिल्म सिटी। लखनऊ में फि ल्म सिटी बनने का बहुत ज्यादा फोयदा होगा। यहां पर आस-पास के इलाके जैसे बलिया, गोरखपुर, बरेली आने में आसानी होगी। लखनऊ फि ल्म सिटी बनने में बहुत फोयदा होगा।

अभिनेता अनिल रस्तोगी ने कहा कि फि ल्म सिटी का यूपी में बनाया जाना शुभ संकेत है। यहां पर बहुत सारे कलाकारों को रोजगार मिलेगा। लेकिन फि ल्म इण्डस्ट्री यहीं पर बने तो ज्यादा फोयदा होगा, क्योंकि लखनवी चिकन और खान-पान को काफी बढ़ावा मिलेगा। यहां पर भारतेन्दु नाटक एकेडमी और काफी मात्रा में थियेटर है। यहां पर बहुत अच्छे ऑडोटोरियम है। लखनऊ में फि ल्म सिटी बने तो बहुत अच्छा होगा। कांग्रेस के जमाने में नोएडा में फि ल्म सिटी बनाने की बातें हुई थी। वहां कुछ स्टूडियो भी बने थे। लेकिन यहां पर बनने से यूपी को बहुत फोयदा होगा। यहां पर फि ल्में लखनऊ , बनारस, प्रयागराज, बाराबंकी, आजमगढ़, मिर्जापुर में अच्छे शूटिंग स्थल भी हैं। बाहर से लोग यहीं शूटिंग के लिए भी आते हैं।

‘अर्टिकल 15’ में अभिनय करने वाले जिया खान का कहना है कि, फि ल्म सिटी अगर नोएडा में बनती है, तो उसका फोयदा दिल्ली और हरियाणा के लोगों को होगा। आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर लखनऊ के लोगों को कहां जगह मिल पाएगी। लाभ के हिसाब से चीजों का विकास होता है। इसलिए इसका लखनऊ में बनाया जाना ज्यादा फोयदेमंद होगा।

‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फि ल्म में सुषांत सिंह के मित्र का अभिनय करने वाले आलोक का कहना है कि, वर्तमान में क्षेत्रीय फि ल्मों का दौर बढ़ा है। फि ल्म निर्माण से जुड़े तमाम लोग और कलाकार भी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में फि ल्म सिटी का निर्माण निश्चित ही बेहतर निर्णय है, जिससे तमाम लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध होगा।

वरिष्ठ फि ल्म समीक्षक लक्ष्मीशंकर मिश्रा ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर यहां फि ल्म सिटी बनती है तो क्षेत्रीय कलाकारों के लिए काम का अच्छा अवसर उपलब्ध होगा। मुझे लगता है कि इसके साथ सरकार को यूपी में फि ल्म से जुड़े लोगों के लिए आरक्षण की भी व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसा करने से यूपी के वे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और ऐक्टर निश्चित रूप से आकर्षित होंगे जो मजबूरी में मुंबई में संघर्ष कर रहे हैं। पूरा विश्वास है कि इस बार जो खाका तैयार हुआ है, वह कागजों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि धरातल पर वास्तव में एक फि ल्म सिटी का रूप लेगा।

–आईएएनएस

विकेटी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022