सिरोही के पूर्व राजपरिवार ने किया भगवान राम के वंशज होने का दावा

Follow न्यूज्ड On  

 जयपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)| सिरोही के पूर्व शाही परिवार की ओर से भगवान राम के वंशज होने का दावा किया गया है।

  जयपुर और मेवाड़ के राजघरानों के ऐसे ही दावों के बाद अब इतिहास के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुके व्यक्ति ने भगवान राम का वंशज होने की बात कही है। सिरोही के पूर्व महाराजा रघुवीर सिंह देवड़ा के कहा, “यह (राजस्थान) श्री राम के वंशजों की कर्म भूमि है।”

उन्होंने कहा, “अगर अदालत की ओर से हमसे पूछा जाता है तो हम इस संदर्भ में सभी सबूत देने के लिए तैयार हैं। हमारे पास श्री राम के 100 वंशजों की सूची है।”

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के हालिया सवाल का जवाब देते हुए जयपुर की राजकुमारी और राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने ट्वीट कर दावा किया कि जयपुर का पूर्व राजपरिवार भगवान राम के वंशज हैं। इसके अलावा मेवाड़ के शाही परिवार से अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी इसी तरह का दावा किया था।

अब प्रसिद्ध इतिहासकार रघुवीर सिंह देवड़ा ने दावा किया है कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण के एक पड़पोते मालव थे जिन्होंने मूलस्थान (वर्तमान में पाकिस्तान का मुल्तान) की स्थापना की। उन्होंने कहा, “वह राजधानी थी और हम वंशज हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर हम मालव और सिकंदर के बीच युद्ध के वर्षों की गणना करें तो हम उनके 100वें वंशज हैं।”

देवड़ा के अनुसार, मालव के बाद विक्रमादित्य और चंद्रगुप्त मौर्य का वंश चला। उन्होंने कहा 1228 में वे चौहान के रूप में जाने जाते थे और अब देवड़ा कहलाते हैं।

रघुवीर सिंह देवड़ा को इतिहास के अध्ययन में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय से इतिहास में स्वर्ण पदक विजेता भी रहे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022