समाज में नफरत फैला रहा है RSS : राहुल गांधी

Follow न्यूज्ड On  

अजमेर (राजस्थान), 14 फरवरी | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस राष्ट्रीय सेवा दल की राष्ट्रीय सभा में राहुल गांधी ने कहा कि जो हॉफ पैंट पहनकर, सुबह के समय लाठियां लेकर चलते हैं, वे सिर्फ नफरत फैला रहे हैं।

उनका संदर्भ आरएसएस की देश भर में सुबह में लगने वाली ‘शाखाओं’ से था।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस प्यार व सौहार्द से देश को बदलना चाहती है।

उन्होंने कहा कि देश अब एक वैचारिक लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस व भाजपा नफरत फैला रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ एक विचारधारा है जो प्यार व शांति फैला रही है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 70 सालों में कोई विकास नहीं होने की बात बार-बार दोहराने पर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा, “इस तरह उनके (मोदी) कहने का मतलब है कि (महात्मा) गांधी ने कुछ नहीं किया, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू व अंबेडकर ने कुछ नहीं किया। राज्यों के मुख्यमंत्रियों, किसानों, मजदूरों व लोगों ने कुछ नहीं किया।”

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी की धारणा है कि देश में चीजें सिर्फ उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से बदली है।

राहुल गांधी ने कहा कि उनका बयान देश के हर व्यक्ति का अपमान है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों से यह कहते हुए माफी मांगी कि सेवा दल के सदस्य जिस सम्मान के हकदार थे, उन्हें वह नहीं मिला।

राहुल गांधी ने कहा, “सेवा दल कांग्रेस की रीढ़ है, न कि कांग्रेस या एनएसयूआई।”

इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल गांधी का किशनगढ़ हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

This post was last modified on February 14, 2019 4:19 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022